ईद से पहले जम्मू-कश्मीर में हालात बिलकुल सामान्य, सेना ने शुरू किया ‘मिशन रीच आउट’

धारा 370 के खत्म होने के बाद बुनियादी आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए सेना (Army) ने जम्मू (Jammu) में "मिशन रीच आउट" (Mission Reach Out) शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का मकसद जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन करने मने मदद करना भी है.

भारतीय सेना (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: धारा 370 के खत्म होने के बाद बुनियादी आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए सेना (Army) ने जम्मू (Jammu) में "मिशन रीच आउट" (Mission Reach Out) शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का मकसद जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन करने मने मदद करना भी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को नगरोटा मिलिट्री स्टेशन (Nagrota Military Station) पर एक उच्च स्तरीय "मिशन रीच आउट" सम्मेलन आयोजित किया गया था. जिसकी अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह (Paramjit Singh) ने की थी. इस दौरान सेना के कमांडर ने शांति, सद्भाव और अनुकूल वातावरण बनाए रखने में सेना, सिविल प्रशासन और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों के बीच पूर्ण तालमेल की सराहना की.

इस बैठक के दौरान सुरक्षा एजेंसियों और सिविल प्रशासन की मौजूदा तैयारियों पर चर्चा की गई. हालांकि जम्मू-कश्मीर में सोमवार को धारा 370 हटाने के बाद से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और राज्य में हालात सामान्य है.

यह भी पढ़े- कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद एक्शन में मोदी सरकार, 24 खूंखार कैदियों को लखनऊ जेल में किया शिफ्ट

सूबे की पुलिस ने कहा कि अब तक पत्थरबाजी की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है. साथ ही कश्मीर घाटी में भी हालात पूरे नियंत्रण में है. बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो ईद के बाद राज्य में टेलीफ़ोन सेवा बहाल की जाएगी. हालांकि स्वतंत्रता दिवस को लेकर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड