जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह बोले 'दक्षिणी कश्मीर' में खात्मे की कगार पर हिजबुल मुजाहिदीन

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे ग. इसके साथ ही इनमें पुलिस का एक भगोड़ा भी शामिल है. इस पुरे मसले पर सूबे के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया से बातचीत में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन दक्षिण कश्मीर में पूरी तरह से खात्मे की कगार पर पहुंच गया है.

डीजीपी दिलबाग सिंह (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए. इसके साथ ही इनमें पुलिस का एक भगोड़ा भी शामिल है. इस पुरे मसले पर सूबे के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया से बातचीत में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन दक्षिण कश्मीर में पूरी तरह से खात्मे की कगार पर पहुंच गया है. उन्होंने आगे कहा कि शोपियां में हमने आज तीन आंतकवादियो को ढेर किया है. सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए एक आंतकी का नाम आदिल शेख है. यह शोपियां का रहने वाला है.

दिलबाग सिंह ने आगे बताया कि आदिल शेख राज्य पुलिस में एसपीओ के पद पर रहा है. जिसके बाद यह भाग गया और इसने आतंकी संगठन हिजबुलमुजाहिदीन ज्वाइन कर लिया था. दूसरे आतंकी की पहचान वसीम वानी के रूप में हुई है. जबकि तीसरे आतंकी की पहचान जहांगीर मलिक के तौर पर हुई है. जो पुलवामा का रहने वाला है. यह भी पढ़े-जम्मू- कश्मीर: भारतीय सेना ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की तोड़ी कमर, मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर हारून ढेर

ANI का ट्वीट-

शोपियां में हुई कार्रवाई पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से एक बयान आया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इसके साथ ही आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई और हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट