श्रीनगर के छत्ताबल में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, 1 जवान घायल
सीआरपीएफ के एक जवान इस गोलीबारी में घायल हुआ है. साथ ही गोली उसकी दाहिने पैर में लगी. फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में शनिवार सुबह श्रीनगर के छत्ताबल में आतंकवादियों की ओर से की गई अचानक फायरिंग के बाद सेना ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया.
जानकारी के अनुसार छत्ताबल इलाके में फायरिंग के बाद भारतीय सेना फौरन सक्रिय हो गए. मौके पर पहुंची टीम ने मोर्चा संभाला और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान के जख्मी होने की बात सामने आई है.
#SpotVisuals: Encounter started between terrorists and security forces in Chattabal area of Srinagar. More details awaited. (Visuals deferred by unscientific time) #JammuAndKashmir pic.twitter.com/QTcQcV7dql
— ANI (@ANI) May 5, 2018
#JammuAndKashmir: Encounter started between terrorists and security forces at Chattabal area of Srinagar. More details awaited. pic.twitter.com/k89ajWC0HA
— ANI (@ANI) May 5, 2018
सीआरपीएफ का एक जवान इस गोलीबारी में घायल हुआ है. साथ ही गोली उसकी दाहिने पैर में लगी. फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2018 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

