Jammu and Kashmir: पुंछ में विस्फोट से डीडीसी सदस्य का वाहन क्षतिग्रस्त
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक रहस्यमयी विस्फोट में जिला विकास समिति (डीडीसी) के एक सदस्य का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
जम्मू, 16 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक रहस्यमयी विस्फोट में जिला विकास समिति (डीडीसी) के एक सदस्य का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
घटना गुरुवार देर शाम की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में विस्फोट में डीडीसी सदस्य सुहैल मलिक का निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. यह भी पढ़ें : मोदी सरकार की छोटी कंपनियों को सौगात, कैश-फ्लो से लेकर जुर्माने तक में मिलेगी राहत
सूत्रों ने कहा, "विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है." डीडीसी सदस्य निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं, जो जिला स्तर पर लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां विकास आदि से संबंधित प्रशासनिक निर्णय लिए जाते हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
\