Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने की संभावना
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
श्रीनगर, 16 मार्च : जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.5, पहलगाम में 0.8 और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी पढ़ें : Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने फैशन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, धमकी, साजिश और 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4, कारगिल में माइनस 4.9 और लेह में माइनस 3.6 रहा. जम्मू में 15, कटरा में 14.2, बटोटे में 9.5, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में 7.4 न्यूनतम तापमान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

