Kashmir: दहशतगर्दो पर एक और वॉर! 2 टेरर मॉड्यूल का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 आतंकी हमदर्द गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बांदीपोरा (Bandipora) पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. सभी आतंकवादी सहयोगी जिलों में आतंकियों को लाॉजिस्टिक और परिवहन प्रदान कर रहे थे.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बांदीपोरा (Bandipora) पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. सभी आतंकवादी सहयोगी जिलों में आतंकियों को लाॉजिस्टिक और परिवहन प्रदान कर रहे थे. सेना कमांडर, पुलिस प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की
विशिष्ट इनपुट पर सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा के अष्टांगो गांव में एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया और इरफान अहमद भट, सज्जाद अहमद मीर और इरफान अहमद जान के रूप में पहचाने जाने वाले आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. जबकि एक अन्य आतंकी सहयोगी को भी पकड़ा गया है.
Jammu & Kashmir | Bandipora Police have busted two terror modules & arrested five terror associates of the banned outfit Lashkar-e-Toiba, who were providing logistics & transportation to terrorists in the districts
— ANI (@ANI) April 3, 2022
बांदीपोरा जिले के राख हाजिन में एक 'नाका' (चेकपोस्ट) के दौरान, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी सहयोगी, इरफान अजीज को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया. 'इरफान पाकिस्तान स्थित आतंकवादी, उमर लाला के संपर्क में था. इरफान अपने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी के साथ हाजिन इलाके में आतंकी घटनाएं करने की योजना बना रहा था. बांदीपोरा और हाजिन पुलिस थानों ने इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

