Delhi News: जामिया के नर्सिंग छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश, बारखंभा के रणजीत सिंह फ्लाईओवर से लगाई छलांग, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जामिया मिलिया इस्लामिया में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने रविवार को ललित होटल के पास रणजीत सिंह फ्लाईओवर से कथित तौर पर छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
- Read in
- English
Delhi News: दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने रविवार को ललित होटल के पास रणजीत सिंह फ्लाईओवर से कथित तौर पर छलांग लगा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के पांचवें सेमेस्टर के 25 वर्षीय छात्र मोहम्मद चांद को गश्त कर रहे कर्मचारियों ने फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर पड़ा हुआ पाया.
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि चांद ने पहले अपना बैग फ्लाईओवर से फेंका और फिर उसने वहां से छलांग लगा दी. छात्र को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि बिहार का मूल निवासी चांद पटेल नगर इलाके में रहता है. उसने शनिवार को एक परीक्षा दी थी और सोमवार को उसे दूसरी परीक्षा देनी थी. उन्होंने बताया कि चांद के इस कदम के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

