देश

Delhi-Noida Route: दिल्ली नोएडा रूट पर करीब 45 दिनों तक लगेगा जाम, जानें क्यों

नोएडा से दिल्ली जाने वाले या दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जरूरी खबर है अगर आप चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा संभल कर आवागमन करें जी20 की तैयारी को लेकर करीब 45 दिनों तक नोएडा गेट के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है

Delhi-Noida Route: दिल्ली नोएडा रूट पर करीब 45 दिनों तक लगेगा जाम, जानें क्यों

Delhi-Noida Route Jam : नोएडा से दिल्ली जाने वाले या दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जरूरी खबर है अगर आप चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा संभल कर आवागमन करें जी20 की तैयारी को लेकर करीब 45 दिनों तक नोएडा गेट के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है इसकी वजह से एक लेन को बंद कर दिया गया है दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण चल रहा है यह जी-20 और उससे जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनजर किया जा रहा है इसलिए अगले करीब 1.5 महीने तक नोएडा सेक्टर 14-ए के पास स्थित यह प्रवेश द्वारा एक ओर से बंद रहेगा नतजीतन इस रूट पर भारी जाम देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़े:  Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायल

तेज रफ्तार कार पलटी, महिला की मौत, पांच घायलसौंदर्यीकरण का काम नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है यह गेट काफी साल पहले बना था इसलिए इनकी मरम्मत की जा रही है यह गेट चिल्ला बॉर्डर की लाल बत्ती के काफी पास है पहले चरण में नोएडा से दिल्ली आने वाले रास्ते पर गेट की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा सड़क के बीच में 5 फीट ऊंची शटरिंग लगाई जानी है इसे करीब 20 से 30 मीटर की दूरी में लगाया जाएगा। इसके चलते सड़क पर एक लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। बाकी बचे 2 लेन से वाहन दिल्ली की ओर जाएंगे

इसके बाद दूसरी तरफ की रोड भी बंद की जाएगी दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर 2 लेन में गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा और 1 लेन को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि वाहन चालक किसी दूसरे रास्ते से नोएडा और दिल्ली के बीचा आना-जाना करें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर से चिल्ला बॉर्डर आकर अक्षरधाम की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-14 के प्रवेश द्वार से पहले सेक्टर-14 का फ्लाईओवर ले सकते हैं इसके बाद सेक्टर-14 के सामने यूटर्न से मुड़कर दोबारा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें और चिल्ला बॉर्डर की लालबत्ती पर पहुंच कर अपने गंतव्य की ओर जाएं

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).