जैश सरगना मसूद अजहर ने दी भारत को धमकी, कहा- राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक फैला देंगे तबाही
भारत को धमकी देते हुए मसूद अजहर ने बाबरी मस्जिद को लेकर 9 मिनट का ऑडियो जारी किया है. मसूद ने धमकी देते हुए कहा है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराकर मंदिर बनाया गया है
भारत में राम मंदिर (Ram Mandir) का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. इसी बीच भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला जैश-ए-मोहम्मद( Jaish
भारत को धमकी देते हुए मसूद अजहर ने बाबरी मस्जिद को लेकर 9 मिनट का ऑडियो जारी किया है. मसूद ने धमकी देते हुए कहा है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराकर मंदिर बनाया गया है. वहीं हिन्दू त्रिशूल लेकर इकठ्ठा हो रहे हैं और मुलमानों को डराया जा है. ऐसे में हमे आना होगा. वहीं मसूद की इस गीदड़ भभकी के बाद खुफिया सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.
यह भी पढ़ें:- नवजोत सिंह सिद्धू का खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ सामने आया फोटो, मच सकता है बवाल
मसूद अजहर ने इस ऑडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Nrendra Modi ) के खिलाफ भी जहर उगला. उसने कहा कि ये सब मोदी चुनाव के लिए कर रहा है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में जैश ए मोहम्मद लगातार आतंकियों को भेजता रहता है. ताकि वे भारत में अपने खौफनाक मंसूबों को अंजाम दे सकें. लेकिन भारत के सुरक्षाकर्मी उन्हें उनके ढेर कर जहन्नुम भेजते रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

