Jaipur Airport Bomb Threat: जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट पर
जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सीआईएसएफ के जवान एयरपोर्ट की तलाशी ले रहे हैं.
जयपुर:जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिली है.धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है.सीआईएसएफ के जवान एयरपोर्ट की तलाशी ले रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है. धमकी के बाद हड़कंप मच गया है. एयरपोर्ट पर लोगों में दहशत का माहौल है. सीआईएसएफ और सुरक्षा स्क्वॉड की टीम हर जगह की तलाशी ले रही है. यह भी पढ़े :Delhi Hospital Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों के बाद अब बुराड़ी और संजय गांधी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
इससे पहले 3 मई को भी बम धमाके की धमकी दी गई थी. इस मामले में मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था.आरोपी ने पूर्व में भी 4 बार एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.आरोपी ने पूछताछ के क्रम में बताया था कि वह केवल सुरक्षा एजेंसियों को परेशान करने के लिए धमकी भरा ईमेल भेजा करता था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

