देश

जेल में बंद दिल्ली के सीएम ने देश की जनता को भेजा इमोशनल मैसेज,कहा - ' मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं '-Video

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है. पंजाब के सीएम भगवंत मान उनसे मिलने गए थे, जहां मान को केजरीवाल से सीधे मिलने नहीं दिया गया, कांच के भीतर से फ़ोन के जरिये उन्होंने केजरीवाल से बात की. अब आप के नेता संजय सिंह ने इसी मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की सरकार केजरीवाल के साथ अतंकवादियो के जैसा सलूक कर रही है.

जेल में बंद दिल्ली के सीएम ने देश की जनता को भेजा इमोशनल मैसेज,कहा - ' मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं '-Video
CM Kejriwal | Credit- ANI

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है. पंजाब के सीएम भगवंत मान उनसे मिलने गए थे, जहां मान को केजरीवाल से सीधे मिलने नहीं दिया गया, कांच के भीतर से फ़ोन के जरिये उन्होंने केजरीवाल से बात की. अब आप के नेता संजय सिंह ने इसी मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की सरकार केजरीवाल के साथ आतंकवादियो के जैसा सलूक कर रही है. सिंह ने कहा कि , सीएम केजरीवाल ने देश की जनता और दिल्ली की जनता को एक संदेश भेजा है. जिसमे उन्होंने कहा है.' मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, और मैं आतंकवादी नहीं हूं. यह भी पढ़े :Sunita Kejriwal: सुनीता केजरीवाल होंगी AAP की स्टार प्रचारक! लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में करेंगी प्रचार

देखें वीडियो :

उन्होंने कहा की पीएम अपनी नफ़रत की भावना से  इतने आगे बढ़ चुके है कि केजरीवाल को उनके परिवार से उनकी पत्नी से मुलाक़ात बीच में कांच की दीवार से कराई जा रही है. पंजाब के सीएम जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा है, वो जब 3 बार के चुने हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल से कांच की दीवार के बाहर से मिलते है . सिंह ने कहा की,' बीजेपी ने यह साबित कर दिया है की उनके मन में अरविंद केजरीवाल को लेकर नफ़रत और दुर्भावना है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जब से जेल में कैद है, तभी से आम आदमी पार्टी की ओर से रोजाना प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी सरकार और पीएम पर निशाना साधा जा रहा है. चाहे वो सीबीआई को लेकर हो या फिर चंदे को लेकर. आम आदमी पार्टी यह खुलासा भी कर चुकी है कि सीबीआई पर बीजेपी सरकार ने दबाव डालकर रेड्डी का बयान लिया है.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).