देश

J&K Boat Capsize: श्रीनगर में दर्दनाक हादसा, झेलम नदी में नाव पलटने से 6 की मौत, 3 लापता

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में झेलम नदी में मंगलवार को एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडबल में सात लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में पलट गई

J&K Boat Capsize: श्रीनगर में दर्दनाक हादसा, झेलम नदी में नाव पलटने से 6 की मौत, 3 लापता
(Photo : X)

J&K Boat Capsize: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में झेलम नदी में मंगलवार को एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडबल में सात लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में पलट गई.

अधिकारियों ने कहा, “एसडीआरएफ, पुलिस और लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है.

Video:

अधिकारियों ने कहा, "पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है,

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).