INDIA ब्लॉक कर रहा है सरकार बनाने की तैयारी? तेजस्वी यादव ने दिया ये जवाब

सरकार बनाने की कोशिश पर तेजस्वी यादव ने कहा, हम कोशिश करते रहेंगे. लोगों को कोशिश करते रहना चाहिए. क्यों नहीं करनी चाहिए?" उन्होंने कहा, "हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है...हमने मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा.

Tejashwi Yadav | ANI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों में एनडीए और इंडिया ब्लॉक में कड़ी टक्कर देखने को मिली. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 543 सदस्यीय संसद में 294 सीटें जीतीं. विपक्षी INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिली. 2019 के मुकाबले इस चुनाव में बीजेपी की सीटें कम हुई हैं. बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं कर पा रही है. ऐसे में इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने का मौका दिख रहा है. इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की तैयारियों में जुटा है. कांग्रेस पार्टी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के संपर्क में है. लोकसभा चुनावी नतीजे के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, कहा- तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार का काम भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का होगा.

इस बीच सरकार बनाने की कोशिश पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, हम कोशिश करते रहेंगे. लोगों को कोशिश करते रहना चाहिए. क्यों नहीं करनी चाहिए?" उन्होंने कहा, "हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है...हमने मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा...भगवान राम ने अयोध्या में भारत गठबंधन को आशीर्वाद दिया. इसलिए, यह बहुत स्पष्ट है कि 'मोदी फैक्टर' खत्म हो गया है. भाजपा बहुमत से बहुत दूर है. अब यह सहयोगियों पर निर्भर है. हमें खुशी है कि हम संविधान की रक्षा करने में काफी हद तक सफल रहे हैं."

हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा

NDA-INDIA की मीटिंग

नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई. इसी सिलसिले में तमाम दल और कई पार्टियों के नेता एक्शन में आ चुके हैं. बुधवार को NDA और इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे.

नतीजों पर विपक्ष के नेताओं ने कहा यह जनादेश पीएम मोदी के खिलाफ है. वह बहुमत में थे और उनके पास अच्छा बहुमत था, वह अल्पमत में आ गए हैं. उन्हें सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड