IPL 2025: आईपीएल में केएल राहुल बने सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर दिल्ली कैपिटल्स की आठ विकेट की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.

लखनऊ, 23 अप्रैल : केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर दिल्ली कैपिटल्स की आठ विकेट की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और इस सूची में डेविड वॉर्नर (135), विराट कोहली (157), एबी डिविलियर्स (161) और शिखर धवन (168) को पीछे छोड़ दिया.

आईपीएल 2024 में (लखनऊ सुपर जायंट्स) के लिए कप्तानी कर चुके राहुल इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं. गत वर्ष राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक से तीखी नोकझोंक के बाद फ्रैंचाइजी द्वारा उन्हें रिलीज कर दिया गया था. राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 42 गेंदों पर पर नाबाद 57 रनों का पारी खेली. यह भी पढ़ें : SRH vs MI TATA IPL 2025 Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

उन्होंने एडन मारक्रम, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई के स्पिन आक्रमण के खिलाफ सावधानी से बल्लेबाजी की. हालांकि, बीच-बीच में वह अपने शॉट्स भी खेलते रहे. राहुल ने 40 गेंदों में तीन चौकों और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक बनाया और अक्षर पटेल के साथ मिलकर लखनऊ के गेंदबाजों को वापसी करने का मौका नहीं दिया. उन्होंने प्रिंस यादव की गेंद पर छक्का लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.

राहुल इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं, वह हाल ही में 200 आईपीएल छक्के लगाने वाले सबसे तेज भारतीय बने और वे वेस्टइंडीज के बड़े हिटर क्रिस गेल और आंद्रे रसेल के बाद तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं. राहुल इस सीजन में दिल्ली के लिए शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने इस मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 155.67 रहा है जो लीग में उनके 12 सीजन का दूसरा सबसे अधिक स्ट्राइक रेट है.

33 वर्षीय खिलाड़ी ने आठ पारियों में 359 रन बनाए हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रहा, जब उन्होंने नाबाद 93 रन की पारी खेली और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई. राहुल निजी कारणों के चलते दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला मैच नहीं खेल पाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट