Watch Video: अश्विन की 'Mankading' का याद दिला रहा है फ्लिपकार्ट का यह बंपर ऑफर ऐड वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 12वां सीजन अपने कई विवादित कारणों से चर्चा में बना रहा. जिनमें सबसे प्रमुख कारण रहा किंग्स एलेवेन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) द्वारा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का 'विवादित ढंग' से 'रन आउट' करना.

फ्लिपकार्ट (File Photo)

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 12वां सीजन अपने कई विवादित कारणों से चर्चा में बना रहा. जिनमें सबसे प्रमुख कारण रहा किंग्स एलेवेन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) द्वारा राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का 'विवादित ढंग' से 'रन आउट' करना. बता दें कि जोस बटलर आईपीएल के इतिहास में ‘Mankading' के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज भी इस साल बनें.

इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया (Social media) पर फ्लिपकार्ट (Flipkart) का एक एडवरटाइजमेंट चल रहा जिसमें दिखाया जा रहा है कि गेंदबाज गेंद डालने जा रहा है तभी नॉन स्ट्राइक का बल्लेबाज पहले ही स्टंप से बाहर निकल जाता है, और गेंदबाज स्टंप के पास ही रुका रहा जाता है और स्टंप की गिल्लियां बिखेर देता है. इसपर कमेंट्री कर रहा खेल कमेंटेटर बोलता है ये जीतेगा, वहीं बल्लेबाज के ‘Mankading' के बाद भी कमेंटेटर बोलता है ये भी जीतेगा.

यह भी पढ़ें- Republic Day Sale 2019: ग्राहकों की चांदी, Amazon-Flipkart के आलावा यहां भी छप्पर फाड़ डिस्काउंट, कीमतें आधी से भी कम

बता दें कि फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने 15 मई से 20 मई तक बिग शॉपिंग डे का आयोजन किया है. 5 दिन तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लैपटॉप समेत कई गैजेट्स पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाएंगे.आईफोन XR, नोकिया 6.1 प्लस जैसे कई धांसू फोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बिग शॉपिंग डेज सेल में भी ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स दिए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स