छोटे निवेशकों के लिए IPO में निवेश करना होगा और आसान, जल्द बदलने वाला है ये बड़ा नियम
छोटे निवेशकों के लिए आईपीओ में निवेश करना आने वाले दिनों में आसान हो सकता है क्योकि बाजार विनियामक आईपीओ में निवेश के लॉट की साइज को कम करने पर विचार कर रहा है.
नई दिल्ली, 28 जनवरी : छोटे निवेशकों के लिए आईपीओ (IPO) में निवेश करना आने वाले दिनों में आसान हो सकता है क्योकि बाजार विनियामक आईपीओ में निवेश के लॉट की साइज को कम करने पर विचार कर रहा है. जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ में निवेश की न्यूनतम रकम 15,000 रुपये से कम करके 7,500 रुपये करने के संबंध में विचार कर रहा है.
जानकार बताते हैं कि अगर ऐसा होता है तो छोटे निवेशक या जिनकी आय कम है वो भी आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच पाएंगे. वर्तमान में आईपीओ में एक लॉट में निवेश की न्यूनतम रकम 15,000 रुपये है. यह भी पढ़ें : Gland Pharma IPO: ग्लैंड फार्मा का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला, जानिए कीमत व अन्य डिटेल्स
जानकार बताते हैं कि कई रिटेल इन्वेस्टर्स एसोसिएशन ने बाजार विनियामक को आईपीओ के लॉट साइज की रकम में कटौती करने का सुझाव दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

