International Yoga Day 2025: हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के लोगों से योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए बेहद ही जरूरी है. योग के लाभों के बारे में बताते हुए सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया.

(Photo Credits FB)

नई दिल्ली, 21 जून : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के लोगों से योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए बेहद ही जरूरी है. योग के लाभों के बारे में बताते हुए सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सदियों पुरानी योग परंपरा हमारे ऋषि-मुनियों की देन है. योग विचारों को साधने का माध्यम है. योग में तप भी है और तत्व भी. यह आत्म-अनुशासन का विज्ञान और जीवन के प्रति जागरूकता का दर्शन है. आइए, हम सब मिलकर योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाएं. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त योग-साधकों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.“

दुनियाभर में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों के साथ योग किया. तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एकाग्रता ही हमारे भीतर छिपी शक्ति को उजागर करती है, उस एकाग्रता को प्राप्त करने का एकमात्र साधन योग है. आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है.“ यह भी पढ़ें : International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून के कार्यक्रम में लिया हिस्सा

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि हम योग को पूरी दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “योग- आंतरिक स्वास्थ्य का शाश्वत विज्ञान. हमें भारत से मिले इस अनमोल उपहार को दुनिया के साथ साझा करने पर गर्व है. इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, आइए स्वस्थ शरीर, शांत मन और अधिक संतुलित जीवन के लिए योग के ज्ञान को अपनाएं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है. आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.“

Share Now

संबंधित खबरें

पीएम मोदी स्वीडन का सफल दौरा संपन्न कर नॉर्वे के लिए रवाना, द्विपक्षीय संबंध 'रणनीतिक साझेदारी' में बदले

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट