देश

उत्तर प्रदेश के शामली में इंटरनेशनल भजन गायक अजय पाठक और पत्नी-बेटी की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) जिले के आर्दश मंडी थाना क्षेत्र इंटरनेशनल स‍िंगर और उसके पर‍िवार की धारदार हथ‍ियारों से काटकर हत्या कर दी गई. हत्यारों ने भजन गायक अजय पाठक (Ajay Pathak) उनकी पत्नी और बेटी की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी. वहीं उनका लापता बेटे की भी लाश पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं इस घटना के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तीनो की हत्या उस वक्त की गई जब पूरा देश नए साल के स्वागत में जश्न में डूबा था.

उत्तर प्रदेश के शामली में इंटरनेशनल भजन गायक अजय पाठक और पत्नी-बेटी की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अजय पाठक की हत्या ( फोटो क्रेडिट- Facebook )

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) जिले के आर्दश मंडी थाना क्षेत्र इंटरनेशनल स‍िंगर और उसके पर‍िवार की धारदार हथ‍ियारों से काटकर हत्या कर दी गई. हत्यारों ने भजन गायक अजय पाठक (Ajay Pathak) उनकी पत्नी और बेटी की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी. वहीं उनका लापता बेटे की भी लाश पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं इस घटना के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तीनो की हत्या उस वक्त की गई जब पूरा देश नए साल के स्वागत में जश्न में डूबा था.

बता दें कि अजय पाठक अपनी पत्नी स्नेहा पाठक (36 वर्ष), बेटी वसुंधरा पाठक (18 वर्ष) व पुत्र भागवत पाठक (10 वर्ष) के साथ पंजाबी कॉलोनी में रहते थे. जहां से पुलिस को कॉल कर बताया गया कि मकान के अंदर तीनो की लाश पड़ी है. जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. वहीं सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टि से यह अपराध बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया मालूम पड़ता है. यह भी पढ़ें:- दिल्ली: Tik Tok स्टार मोहित मोर की गोली मारकर हत्या, 5 लाख की थी फैन फॉलोइंग.

फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्यारा कौन है और उनका क्या मकसद है. वहीं पुलिस मामलें की जांच में जुटी है. आज तक की खबर के मुताबिक एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर किसी तरह का बयान पुलिस की तरफ से नहीं आया. वहीं इस सनसनीखेज हत्या से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).