जरुरी जानकारी

Xiaomi की Mi 4th Anniversary Sale: यहां सिर्फ 4 रुपए में मिलेंगे Redmi के स्मार्टफोन

Mobikwik से पेमेंट करने पर भी 25% कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए कम से कम 3 हजार रुपए की खरीददारी करनी जरूरी है.

Xiaomi की Mi 4th Anniversary Sale: यहां सिर्फ 4 रुपए में मिलेंगे Redmi के स्मार्टफोन
Xiaomi की Mi 4th Anniversary Sale

नई दिल्ली: अपनी चौथी सालगिरह के मौके पर Xiaomi भारत में आज से कई ऑफर्स देने जा रहा है.बताना चाहते है कि कंपनी भारत में चौथी बार Mi एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है. ज्ञात हो कि Xiaomi ने भारत में चार साल पहले Mi 3 स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग के साथ अपनी एंट्री ली थी. Mi एनिवर्सरी सेल आज से यानी 10 जुलाई से शुरू होगी और 12 जुलाई तक चलेगी। ग्राहकों को इस दौरान कई खास ऑफर्स दिए जा रहे है. खास ऑफर में महज 4 रुपये में Redmi Note 5 Pro और Mi TV खरीदने का मौका है.

बता दें कि शाओमी अक्सेसरीज़ खरीदने के दौरान आप 500 रुपये तक के कूपन्स इस्तेमाल कर सकते हैं. वही सबसे खास डील की बात करें तो कंपनी 4 रुपये वाले फ्लैश सेल का आयोजन करेगी. इसमें ग्राहक Mi LED Smart TV 4 (55-इंच) (कीमत- 44,999 रुपये), Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro और Mi Band 2 को महज 4 रुपये में खरीद सकेंगे. साथ ही इस दौरान Mi Mix 2 और Mi Max 2 जैसे स्मार्टफोन्स पर भी ग्राहकों को छूट का लाभ मिलेगा.

इंस्टैंट डिस्काउंट्स और कैशबैक के लिए Xiaomi ने SBI, Paytm और MobiKwik के साथ साझेदारी भी की है. सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड से कम से कम 7,500 रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को 500 रुपये का फ्लैट का डिस्काउंट दिया जाएगा.

इसके साथ ही Mobikwik से पेमेंट करने पर भी 25% कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए कम से कम 3 हजार रुपए की खरीददारी करनी जरूरी है.

ज्ञात हो कि कंपनी अपने 4 रुपये वाले फ्लैश सेल का आयोजन 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक रोज Mi.com पर शाम 4 बजे करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).