कप्तान कोहली ने की उमेश यादव के दमदार प्रदर्शन की तारीफ, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बताया प्रबल दावेदार

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेटर उमेश यादव के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि इस उम्दा प्रदर्शन ने उमेश को अगले महीने होनेवाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इलेवन का प्रबल दावेदार बना दिया है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo: IANS)
हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेटर उमेश यादव के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि इस उम्दा प्रदर्शन ने उमेश को अगले महीने होनेवाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इलेवन का प्रबल दावेदार बना दिया है.  बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू होगी. उमेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सपाट पिच पर 10 विकेट झटके, जिससे भारत इस मैच को 10 विकेट से जीतने में सफल रहा.
कोहली ने मैच में हुई टीम की शानदार जीत के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है उमेश यादव ने अपने करियर का सबसे लाजवाब प्रदर्शन किया हैऔर वह इस प्रदर्शन को आगे और भी बेहतर बना सकते हैं.  उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले चार टेस्ट मैच काफी मुश्किल हो सकते हैं, ऐसे में आपको पूरे दिन दौड़कर रफ्तार से सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करनी होगी. लेकिन मुझे लगता है कि इस दृष्टि से उमेश ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए बिलकुल सही हैं.
कोहली ने कहा कि उमेश की गेंदों में तेजी है, उसका फिटनेस स्तर पूरे दिन गेंदबाजी के लिए बेहतर है, वह अहम मौकों पर विकेट भी झटकता है और उसकी गेंद अच्छा बाउंस भी ली है, इसलिए अब यह (चयन) काफी मुश्किल होने वाला है. निश्चित रूप से सभी चारों गेंदबाज जब 140 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और वे आपके लिए विकेट चटकाते हैं तो यह चीज निश्चित रूप से ऐसी है जो हर कप्तान रखना चाहेगा. यह भी पढ़ें: हैदराबाद टेस्ट: भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया, सीरीज 2-0 से की अपने नाम
कोहली ने कहा कि उमेश का प्रयास लाजवाब रहा है. मुझे लगता है कि शार्दुल के चोटिल होने के बाद दोनों पारियों में उमेश का इस तरह की गेंदबाजी करना शानदार रहा. इससे उनके फिटनेस स्तर का अंदाजा होता है.
Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू