क्रिकेट

हैदराबाद टेस्ट: भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया, सीरीज 2-0 से की अपने नाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया.

हैदराबाद टेस्ट: भारत ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया, सीरीज 2-0 से की अपने नाम
भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में मिली जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया.

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी तीसरे दिन रविवार को उमेश यादव और रवींद्र जडेजा ने 127 रनों पर ही समेट दी. ऐसे में भारत को जीत के लिए 71 रनों की दरकार थी. पृथ्वी शॉ (33) और लोकेश राहुल (33) ने बिना नुकसान के 75 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).