जरुरी जानकारी

UBSE Result 2025: UK बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को होगा जारी, uaresults.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

अगर आप उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

UBSE Result 2025: UK बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को होगा जारी, uaresults.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Representational Image | Pixabay

UBSE Result 2025: अगर आप उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. छात्र अपना परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर दिए गए लिंक "UK Board 10th Result 2025" या "UK Board 12th Result 2025" पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी भरें. जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

UBSE रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? पॉइंट्स में समझें

  • सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए लिंक "UK Board 10th Result 2025" या "UK Board 12th Result 2025" पर क्लिक करें.
  • अब अपने सभी जरूरी विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • विवरण भरने के बाद सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए डाउनलोड करें.

बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

अगर पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो 2024 में कक्षा 10 में कुल 1,15,606 छात्रों ने परीक्षा पास की थी, जिसमें पास प्रतिशत 89.14% रहा. वहीं कक्षा 12 में 92,020 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और पास प्रतिशत 82.63% रहा था.

इस साल के नतीजे को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है. उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहेगा. सभी छात्रों को शुभकामनाएं!

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).