ITR Filing Deadline: आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख आज, देरी से जमा करने पर लगेगा जुर्माना; जानिए कैसे भरें आईटीआर

अगर आपने अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो आज यानी 15 जनवरी 2025, को आखिरी मौका है.

ITR Filing Deadline: अगर आपने अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो आज यानी 15 जनवरी 2025, को आखिरी मौका है. आयकर विभाग ने इस साल के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा को 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दिया था. जो लोग 31 जुलाई 2024 की प्रारंभिक समय सीमा तक आईटीआर नहीं भर पाए थे, वे अब विलंबित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. इसके अलावा, जो लोग पहले ही रिटर्न दाखिल कर चुके हैं, वे जरूरत पड़ने पर संशोधित रिटर्न भी दाखिल कर सकते हैं.

हालांकि, संशोधित रिटर्न से करदाताओं को अतिरिक्त रिफंड या कर दायित्व में कमी का लाभ नहीं मिलेगा.

ये भी पढें: ITR Filling: आयकर विभाग लॉन्च करेगा ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0; आईटीआर फाइलिंग प्रक्रिया में आएगी तेजी, सर्वर डाउन की समस्या भी होगी दूर

लेट फीस और जुर्माना

अगर आपकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये तक है, तो लेट फीस 1,000 रुपये है. 5 लाख रुपये से अधिक आय होने पर यह फीस 5,000 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा, धारा 234A के तहत बकाया टैक्स पर हर महीने 1% ब्याज भी लग सकता है.

कैसे भरें ITR?

क्या होगा यदि आप रिटर्न दाखिल नहीं करते?

अगर आप आज की तारीख तक आईटीआर नहीं भरते हैं, तो न केवल जुर्माना और कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि आप अपने टैक्स लॉस को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे. समय सीमा समाप्त होने के बाद रिटर्न भरने का कोई विकल्प नहीं रहेगा. इसलिए सभी करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रिटर्न दाखिल करें.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड