LPG Price Hike: तेल कंपनियों ने होटलों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (19 किलो) के दामों में 6.5 रुपए की बढोत्तरी कर दी है. नई दरों के अनुसार, मुंबई में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1,605 रुपये, दिल्ली में 1,646 रुपये, कोलकाता में 1,764.50 रुपये और चेन्नई में 1,817 रुपये हो गई है. स्थानीय करों के अनुसार कीमतें राज्य दर राज्य अलग-अलग होती हैं. इससे पहले 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जुलाई से 30 रुपये की कटौती की गई थी.
हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14 किलो) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है और यह 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम के हिसाब से ही मिल रही हैं.
बता दें, सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर विमान ईंधन व रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).