Tamil Nadu: हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए शख्स ने पत्नी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
तमिलनाडु के करूर में गुरुवार 25 अगस्त को एक महिला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी पहले से ही हत्या के आरोप में जेल में बंद था और उसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं. अब वह फरार है. आरोपी सेल्वराज पेशे से दिहाड़ी मजदूर था उसकी शादी सत्या से हुई थी और दंपति के दो बच्चे थे. वह हमेशा अपनी पत्नी के व्यवहार पर संदेह करता था, और कथित तौर पर दंपति अक्सर झगड़ते थे. Delhi Shocker: बदला लेने के लिए युवक ने मकान मालिक की हत्या कर डेड बॉडी के साथ ली सेल्फी, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार.
घटना वाले दिन जब सत्या काम से घर लौटी तो उसका पति से झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए सेल्वराज ने रसोई से चाकू लिया और सत्या के पेट में वार कर दिया. बाद में, सेल्वराज ने कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को खून से लथपथ सत्या को अस्पताल ले जाने के लिए कहा.
उसे करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की भनक लगते ही करूर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
अधिकारी सेल्वराज की तलाश कर रहे हैं, जिसने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और अब वह फरार है. सेल्वराज उर्फ शिवा हत्या के एक मामले में पहले ही जेल जा चुका है और उसके खिलाफ कई अन्य मामले लंबित हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

