Delhi Shocker: बदला लेने के लिए युवक ने मकान मालिक की हत्या कर डेड बॉडी के साथ ली सेल्फी, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ने बदला लेने के लिए शख्स की हत्या करने के बाद उसके डेड बॉडी के साथ सेल्फी लेने के बाद वीडियो भी बनाया.
Delhi Shocker: दिल्ली पुलिस ने एक युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ने मकान मालिक से बदला लेने के लिए उसकी हत्या करने के बाद उसके डेड बॉडी के साथ सेल्फी लेने के साथ ही वीडियो भी बनाया. फिर मौके से वह फरार हो गया. वारदात के बाद पुलिस को आरोपी की तलाश थी. लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था. लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक भी नहीं चली. बार-बार उसके लोकेशन बदलने के बाद भी पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज कुमार (Pankaj Kumar) है. वह बिहार का रहने वाला है. लेकिन वारदात के बाद वह बिहार ना जाकर हरियाणा के रोहतक में छुपा हुआ था.
दरअसल आरोपी पंकज दिल्ली में काम की तलाश में भटका रहा था. इसी बीच उसकी मुलाक़ात सुरेश से हुई. जिसके बाद वह सुरेश के घर किरायेदार बनकर रहने लगा. लेकिन किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सुरेश ने उसे बेइज्जत करके घर से निकाला दिया. यह बात उसे नागवार लगी. सुरेश ने उसे घर से जरूर निकाल दिया. लेकिन वह बदला लेने के लिए सुरेश से माफ़ी मांगकर फिर से वापस आकर रहने लगा. पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी. सुरेश जब शराब की नशे में मदहोश हो गया तो पंकज के सिर किसी बड़े वजन से हमला कर दिया. जिसके उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: बीयर नहीं देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुरेश के हत्या के दूसरे दिन 10 अगस्त को मंगोलपुरी में पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि यहां एक घर की पहली मंजिल पर शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान सुरेश के रूप में करने के बाद में करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू. जिसके बाद पंकज को रोहतक से गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

