SSC CPO Result 2026 OUT: दिल्ली पुलिस SI कट-ऑफ जारी, PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ssc.gov.in पर ऐसे चेक करें अपना नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर के 3,073 पदों के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा का परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है. सफल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर मेरिट लिस्ट और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

दिल्ली पुलिस (Photo Credits: ANI)

SSC CPO Result 2026 Out:  कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार, 30 मार्च 2026 को दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025-26 के टियर-1 का परिणाम जारी कर दिया है. 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,073 रिक्त पदों को भरा जाना है.

PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार

टियर-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब अगले महत्वपूर्ण चरण, यानी शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा. आयोग ने पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पीडीएफ (PDF) फाइलें जारी की हैं, जिनमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं. व्यक्तिगत अंक (Scorecard) चेक करने का लिंक जल्द ही वेबसाइट पर सक्रिय किया जाएगा.  यह भी पढ़े: Delhi DOE Result 2026 Out: जारी हुआ दिल्ली स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, edustud.nic.in पर एक क्लिक में ऐसे करें परिणाम चेक

SSC CPO रिजल्ट 2026: एक नजर में

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम SSC CPO (दिल्ली पुलिस और CAPFs में SI)
कुल रिक्तियां 3,073 पद
टियर-1 परीक्षा तिथि 9 दिसंबर - 12 दिसंबर 2025
रिजल्ट की तारीख 30 मार्च 2026
अगला चरण शारीरिक परीक्षण (PET/PST)
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं:

आगे की चयन प्रक्रिया

टियर-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब निम्नलिखित चरणों को पूरा करना होगा:

आयोग जल्द ही शारीरिक परीक्षण (PET/PST) का विस्तृत शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट चेक करते रहें.

Share Now