जरुरी जानकारी

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: बम धमाकों में बाल-बाल बची तमिल अभिनेत्री राधिका शरदकुमार, कोलंबो सिनामोन ग्रैंड होटल में थीं ठहरी

प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री राधिका शरदकुमार श्रीलंका में रविवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में बाल-बाल बची हैं. वह अभी घूमने के लिये श्रीलंका गयी हुई हैं. वह कोलंबो के उस होटल से कुछ ही देर पहले निकली थीं. जिसमें एक धमाका हुआ...

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: बम धमाकों में बाल-बाल बची तमिल अभिनेत्री राधिका शरदकुमार, कोलंबो सिनामोन ग्रैंड होटल में थीं ठहरी
श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट (Photo Credits: IANS)

प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री राधिका शरदकुमार श्रीलंका में रविवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में बाल-बाल बची हैं. वह अभी घूमने के लिये श्रीलंका गयी हुई हैं. वह कोलंबो के उस होटल से कुछ ही देर पहले निकली थीं. जिसमें एक धमाका हुआ. अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हे भगवान! श्रीलंका में बम धमाके, भगवान हम लोगों का साथ दें. मैं अभी अभी कोलंबो सिनामोन ग्रैंड होटल से बाहर निकली हूं और उस होटल में बम धमाका हुआ है. यकीन नहीं होता, यह बीभत्स है...बहुत बीभत्स’’

राधिका के पति एवं ऑल इंडिया समतुवा मक्कल काची के प्रमुख आर. शरदकुमार ने ट्वीट किया, ‘‘कोलंबो में हुआ त्रासद आतंकवादी हमला निंदनीय है, मृत लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं.’’

आर. शरदकुमार भी तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं.

अभिनेत्री ने बम धमाकों से पहले ट्वीट किया था, ‘‘ईस्टर की शुभकामनाएं, सभी को शुभकामनाएं.’’

श्रीलंका में हुए आठ जबरदस्त बम धमाकों में कम से कम 207 लोगों की मौत हुई है और करीब 500 लोग घायल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).