LIC Saral Pension Scheme: अब पेंशन के लिए 60 साल का इंतजार करने की जरूरत नहीं, इस योजना में 40 से ही मिलने लगेगी पेंशन!
LIC Saral Pension Scheme: अब पेंशन के लिए 60 वर्ष का तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक ऐसा प्लान (LIC Saral Pension Scheme) लाया है जिसमें एकमुश्त रकम जमा करते ही 40 साल की उम्र में भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी. LIC की इस योजना का नाम सरल पेंशन योजना ( LIC Saral Pension Scheme) है. ये एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है. इसमें सिर्फ पॉलिसी लेते समय ही एक बार ही प्रीमियम भरना होता है.
एक बार एक मुश्त रकम भरने के बाद आप पूरी जिंदगी पेंशन का लाभ उठा सकेंगे. वहीं इस योजना के मुताबिक, पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशी लौटा दी जाएगी. सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है. इस पॉलिसी को लेने के बाद जितनी पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.
सिंगल लाइफ-
इस प्लान में पॉलिसी किसी एक व्यक्ति के नाम पर रहेगी, जब तक पेंशनधारी जिंदा रहेगा उसे पेंशन मिलती रहेगी और पेंशनधारी की मृत्यु होने पर बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी.
ज्वाइंट लाइफ-
इस योजना में दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है. जब तक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. लेकिन उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी.
एलआईसी की इस स्कीम के मुताबिक, इसके लिए आपकी न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम 80 साल. चूंकि ये एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है, जबतक कि पेंशनधारी जीवित है. सरल पेंशन पॉलिसी के शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है.
पेंशन कब मिलेगी
अब सवाल आता है कि पेंशन कब मिलेगी. तो इसका जवाब है कि ये पेंशन लेने वाले को ही तय करना है. इसमें 4 विकल्प दिए गए हैं. हर महीने, हर तीन महीने या हर 6 महीने या फिर 12 महीने में आप पेंशन ले सकते हैं.
इस सरल पेंशन योजना में आप अपनी पेंशन का अमाउंट चुन सकते हैं, जैसे कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी, तीन महीने की 3000 रुपये, 6 महीने की 6000 रुपये और 12 महीने की 12000 रुपये न्यूनतम पेंशन लेनी होगी. अधिकतम की कोई सीमा नहीं है.
इस योजना के मुताबिक, यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपए का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो अपको सालाना 50250 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे. इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत की कटौती के साथ आपको आपकी जमा की गई रकम वापस मिल जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

