Aaj Ka Mausam, 21 March 2025: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बदलेगा मौसम; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम?

देशभर में मौसम करवट ले रहा है. कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 21 और 22 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

Photo- X/@Indiametdept

Aaj Ka Mausam, 21 March 2025: देशभर में मौसम करवट ले रहा है. कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 21 और 22 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है.

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक बर्फबारी हो सकती है. इससे इन इलाकों में तापमान गिर सकता है और कई जगहों पर माइनस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ये भी पढें: STORM ALERT: अगले 10 दिनों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, ओडिशा, बंगाल, झारखंड समेत कई राज्यों में सतर्कता जरूरी; पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बिहार-यूपी में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने पटना, गया, नवादा, औरंगाबाद, जमुई समेत 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से राहत

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. हालांकि, इसके बाद गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ेगा.

दक्षिण भारत में भी बारिश के संकेत

तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 21 से 24 मार्च के बीच प्री-मानसून बारिश के संकेत हैं. इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है.

लू का अलर्ट, अगले हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी

स्काईमेट के मुताबिक, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. अगले हफ्ते से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ सकता है.

क्या करें?

मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए IMD द्वारा दी गई अपडेट पर नजर बनाए रखें. बाहर निकलते समय छतरी या कैप का इस्तेमाल करें. धूप से बचने के लिए खूब पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bihar Board 12th Result 2026 Out: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए सफल; results.biharboardonline.com पर ऐसे चेक करें नतीजें

Delhi Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट, प्रदूषण से भी मिली राहत! VIDEO

\