दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर: आईएमडी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों में इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में 5 से 7 अगस्त तक बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

(Photo Credits ANI)

चंडीगढ़, 6 अगस्त : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों में इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में 5 से 7 अगस्त तक बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

उत्तराखंड के कुछ जिलों, जैसे रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, और देहरादून, में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी है. हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, खासकर उत्तरी हिस्सों में. उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बाढ़ का खतरा भी है. मौसम विभाग ने नदियों के जलस्तर पर नजर रखने और निचले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी की त्रासदी नई चेतावनी; क्यों लगातार आपदाओं की चपेट में है उत्तराखंड?

आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारी बारिश के साथ बादल फटने की घटनाओं को रोकना संभव नहीं है, लेकिन उनके प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय किए जाने चाहिए. नदियों और नालों के पास स्थित लोगों, घरों और परियोजनाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे जानमाल के नुकसान को कम किया जाए.

उन्होंने कहा कि यमुनानगर, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है. इसमें दो दिनों में कमी आएगी. बीच-बीच में बारिश होगी. अगस्त माह में अच्छी बारिश होगी. महीने के दूसरे सप्ताह में भी भारी बारिश होगी. मानसून के हिसाब से हरियाणा और पंजाब में बारिश हो चुकी है. मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड में और बारिश होने की संभावना है, जहां बुधवार सुबह से जारी बारिश के कारण लगभग 22 सेमी बारिश दर्ज की गई. इस सप्ताह दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी हल्की बारिश की संभावना है. देश भर के कई अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त