Petrol and Diesel Price Today: रविवार को डीजल, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इस हिसाब से दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमत क्रमश: 86.67 रुपये प्रति लीटर और 95.41 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर : तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इस हिसाब से दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमत क्रमश: 86.67 रुपये प्रति लीटर और 95.41 रुपये प्रति लीटर है.
वित्तीय राजधानी मुंबई में भी कीमत क्रमश: 94.14 रुपये और 109.98 रुपये पर अपरिवर्तित रही. कोलकाता में भी कीमतें क्रमश: 89.79 रुपये और 104.67 रुपये पर स्थिर रहीं. चेन्नई में भी क्रमश: 91.43 रुपये और 101.40 रुपये पर रही हैं. यह भी पढ़ें : Petrol, Diesel Price: दिवाली के बाद से डीजल, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
देशभर में भी रविवार को ईंधन की कीमत काफी हद तक अपरिवर्तित रही, लेकिन स्थानीय करों के स्तर के आधार पर खुदरा दरें भिन्न रहीं. यह ध्यान रखना जरूरी है कि दीवाली की पूर्व संध्या के बाद से ईंधन की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं जब केंद्र और कुछ राज्यों ने करों में कमी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

