Job Fraud: नौकरी के नाम पर हो रही ठगी, वेबसाइट-ऑफर लेटर सब कुछ फर्जी, फ्रॉड से बचने के किए अपनाएं ये तरीके

Cyber Online Job Fraud Prevention Tips: अगर आपको किसी वेबसाइट पर एक अच्छी नौकरी का एड दिखे, जिसमें काम कम हो और सैलरी ज्यादा तो सावधान हो जाइ, ये कोई नौकरी नहीं बल्कि ठगी का जाल है.

ओटीपी पूछकर पैसे चुराने के तरीके अब पुराने हो चुके हैं. ठगों ने चूना लगाने के लिए कई नए तरीके खोज निकाले हैं. हम आपको ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों के बारे में बताएंगे.

ठग फर्जी जॉब सर्चिंग वेबसाइट्स बनाकर वहां पर नकली नौकरियों की जानकारी डालते हैं. कई लोग झांसे में आकर इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर देते हैं. फिर ठग बड़ी कंपनियों के अधिकारी बनकर लोगों के इंटरव्यू करते हैं और उन्हें अच्छी सैलरी वाली जॉब ऑफर करते हैं. बाद में लोगों से रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग या लैपटॉप देने के नाम पर रूपए मांगे जाते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे ट्रांसफर करता है. ठग अपने नंबर बंद करके गायब हो जाते हैं.

कैसे बचें

  • किसी भी जॉब ऑफर को लेने से पहले उसे वेरीफाई कर लें। जिस नंबर या मेल से ऑफर आया है, उसे चेक कर लें.
  • कभी भी ऑनलाइन जॉब से पहले पैसे ना दें। कोई भी सही कंपनी जॉब देने के बाद पैसे नहीं मांगती है.
  •  अनजान जॉब सर्चिंग वेबसाइट्स पर कोई भी पेमेंट ना करें.