NPCI New Guidelines: आपकी UPI ID हो सकती है बंद, 31 दिसंबर तक का है समय.. तुरंत निपटा लीजिए ये काम
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिसके कारण आपका यूपीआई आईडी बंद हो सकता है. सभी बैंक और गूगल पे और फोनपे जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उन UPI आईडी को ब्लॉक करने जा रहे हैं जिनमें एक साल से अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं किया गया है.
NPCI New Guidelines: अगर आप डिजिटल लेनदेन (Digital Transactions) के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए बेहद काम की खबर है. दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिसके कारण आपका यूपीआई आईडी (UPI ID) बंद हो सकता है. सभी बैंक और गूगल पे और फोनपे (Google Pay and PhonePe) जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उन UPI आईडी को ब्लॉक करने जा रहे हैं जिनमें एक साल से अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं किया गया है. 31 दिसंबर के बाद NPCI उन आईडी को ब्लॉक कर देगा, जिनसे पिछले साल कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है.
एनपीसीआई के अनुसार सभी थर्ड-पार्टी ऐप और पीएसपी बैंक उन ग्राहकों की UPI ID और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान करेंगे जिनसे पिछले एक साल में किसी भी तरह (क्रेडिट या फिर डेबिट) का वित्तीय लेन देन नहीं किया गया है. नए साल से ग्राहक इन आईडी से लेनदेन नहीं कर पाएंगे.एनपीसीआई ने बैंकों और थर्ड-पार्टी ऐप्स को इन यूपीआई आईडी की पहचान करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है. आपके संबंधित बैंक आपकी UPI आईडी को बंद करने से पहले आपको ईमेल या संदेश के माध्यम से एक सूचना भेजेंगे.
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को उम्मीद है कि इन नए नियमों से गलत व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर होने से रोका जा सकेगा. दरअसल, हाल के वर्षों में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं.
दरअसल कई बार ऐसा देखा गया है कि जब लोग अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं तो वह उससे जुड़े UPI ID को अलग करना भूल जाते हैं. कई दिनों तक नंबर बंद रहने की वजह से जब किसी दूसरे को वह नंबर अलॉट होता है तो UPI ID उस नंबर से पहले से ही जुड़ी रहती है. ऐसे में गलत ट्रांजेक्शन की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

