जरुरी जानकारी

अब घर बैठे राशन कार्ड में जोड़े अपना नाम, यहां जानें 'Mera Ration 2.0 App' को इस्तेमाल करने का तरीका

अब राशन कार्ड से जुड़े हर काम घर बैठे आसानी से हो सकते हैं. दरअसल, भारत सरकार ने 'Mera Ration 2.0' नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप बिना सरकारी दफ्तर गए ही अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

अब घर बैठे राशन कार्ड में जोड़े अपना नाम, यहां जानें 'Mera Ration 2.0 App' को इस्तेमाल करने का तरीका
Photo- Google Play Store/@Mera Ration 2.0

Mera Ration 2.0 App: अब राशन कार्ड से जुड़े हर काम घर बैठे आसानी से हो सकते हैं. दरअसल, भारत सरकार ने 'Mera Ration 2.0' नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप बिना सरकारी दफ्तर गए ही अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. चाहे आपको राशन कार्ड में नाम जोड़ना हो, हटाना हो या कोई जानकारी अपडेट करनी हो, अब सब कुछ बस कुछ ही क्लिक में मुमकिन है. पहले जहां लोगों को राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता था और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब यह काम मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से हो सकेगा.

इस ऐप का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय और पैसे की बचत के साथ-साथ घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराना है. यह ऐप राशन कार्ड के सभी कामों को डिजिटल और सरल बनाता है, जिससे आम लोगों को बड़ी सहूलियत मिलती है.

ये भी पढें: Ration Card Rule: राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव! अब दुकानों से नहीं मिलेगा चावल, गरीब लोगों को होगी सबसे ज्यादा परेशानी

Mera Ration 2.0 के खास फायदे:

  • घर बैठे सुविधा: अब आपको राशन कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. यह ऐप आपके स्मार्टफोन पर सीधे ही सारी सेवाएं उपलब्ध कराता है.
  • नाम जोड़ना या हटाना: राशन कार्ड में अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना चाहते हैं, तो यह काम अब आप मोबाइल ऐप से कर सकते हैं.
  • समय और पैसों की बचत: इस ऐप से आपको लंबी प्रक्रियाओं से छुटकारा मिल जाएगा और आपको बिना अतिरिक्त खर्च किए सारी जानकारी मिल जाएगी.

    Mera Ration 2.0 कैसे इस्तेमाल करें?

1. सबसे पहले Google Play Store पर जाकर "Mera Ration 2.0" ऐप सर्च करें.

2. अब इसे डाउनलोड करके अपने फोन में इंस्टॉल करें.

3. इंस्टॉल करने के बाद ऐप ओपन करें, जहां आपको राशन कार्ड से जुड़ी तमाम सुविधाएं दिखेंगी.

4. अब आपको जिस सेवा का लाभ लेना है, उस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें.

5. जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपकी सेवा पूरी हो जाएगी.

Mera Ration 2.0 ऐप ने राशन कार्ड की सेवाओं को और आसान बना दिया है. अब लोगों को सरकारी दफ्तरों की दौड़-भाग से मुक्ति मिलेगी और घर बैठे ही सब काम हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).