Driving Licence New Rules: 1 जून से बदल गया ड्राइविंग लाइसेंस का रूल, ट्रैफिक नियम भी हुए सख्त, गलती हुई तो कटेगा ₹25000 का चलान
देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं. जून के महीने की शुरुआत हो गई है. 1 जून की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए है तो कई पुराने बदल गए है.
देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं. जून के महीने की शुरुआत हो गई है. 1 जून की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए है तो कई पुराने बदल गए है. अगर आप सड़क पर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो आज से ट्रैफिक नियम में होने वाले बदलाव के बारे में जरूर जान लें. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियम में बदलाव किया है. 1 जून 2024 से ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियम लागू हो गए है. ध्यान दें कि अब अगर गलती हुई आपका 25000 रुपये तक का चलान कट सकता है. EPFO Rule Change: ईपीएफओ ने बदला कैश विड्रॉल का नियम, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अब निकाल सकेंगे दोगुना पैसा; जानें कैसे.
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस के नियम को आसान बना दिया है. नये नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर अपना ड्राइविंग टेस्ट दे सकता है. बता दें कि पहले सिर्फ आरटीओ में ही ड्राइविंग टेस्ट होते थे. नए नियम लागू होने से RTO में लगने वाली लंबी कतार से आजादी मिल जाएगी.
अब आप किसी भी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल में जाकर वहां ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं. सरकार इसके लिए उन सेंटर को सर्टिफिकेट इश्यू करेगी. ड्राइविंग टेस्ट के बाद सेंटर आपको सार्टिफिकेट जारी करेंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप आरटीओ में लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे.
ट्रैफिक नियम हुए सख्त
एक जून से कुछ ट्रैफिक नियम और सख्त हो गए हैं. बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर सख्त दंड शामिल है, जिसके तहत अब जुर्माना 2,000 रुपये तक पहुंच गया है. नाबालिगों को गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर दंड और भी कठोर है, जिसमें 25,000 रुपये का जुर्माना और माता-पिता के खिलाफ संभावित कार्रवाई के साथ-साथ वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द करना शामिल है. ऐसा करने पर लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ नाबालिग को 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा.
तेज गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर: 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर:100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
फीस में भी संसोधन
केंद्र सरकार ने 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन और रिन्यू के लिए संबंधित शुल्क में भी संशोधन किया है. नए नियम के तहत परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस या लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने या फिर रिन्यू के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

