Mumbai Water Cut: मुंबईकर ध्यान दें! भांडुप, कुर्ला, अंधेरी, सहित इन इलाकों में कल भी नहीं आएगा पानी, संभलकर करें खर्च
मुंबई में आज से दो दिन की पानी की कटौती है, और आज इसका पहला दिन है. पहले दिन मुंबई के भांडुप, कुर्ला, अंधरी, बांद्रा पूर्व सहित कई इलाकों में सुबह 11 बजे पानी नहीं आया. कल याने 6 फरवरी को भी इन प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी.
Mumbai Water Cut: मुंबई में आज से दो दिन की पानी की कटौती है, और आज इसका पहला दिन है. पहले दिन मुंबई के भांडुप, कुर्ला, अंधरी, बांद्रा पूर्व सहित कई इलाकों में सुबह 11 बजे पानी नहीं आया. कल याने 6 फरवरी को भी इन प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी. इस स्थिति में मुंबईवासियों से अपील है कि वे पानी संभलकर खर्च करें. पानी उन्हें परेशान ना होना पड़े.
मुंबई में दो दिन पानी की कटौती रहेगी. बीएमसी ने पिछले हफ्ते ने एक्स पर ट्वीट कर नागरिकों को जानकारी दी. बीएमसी ने अपने सूचित करते हुए बताया कि पवई एंकर ब्लॉक और मारोशी वॉटर शाफ्ट के बीच 2400 मिमी व्यास की नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है. इसीलिए 1800 मिमी व्यास वाले तानसा पूर्वी और पश्चिमी पाइपलाइन को आंशिक रूप से अलग करने का कार्य किया जाएगा, जिससे 2400 मिमी व्यास वाली नई पाइपलाइन को शुरू किया जा सके. इसलिए बीएमसी को कटौती करना पड़ रहा है. यह भी पढ़े: Navi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई में 4 फरवरी मंगलवार को नहीं आया आएगा पानी, संभलकर इस्तेमाल करने की नागरिकों से महानगर पालिका ने की अपील
प्रभावित इलाके
- एस वार्ड (S Ward- श्री राम पाड़ा, खिंडी पाड़ा, मिलिंद नगर, शिवाजी नगर, भयंदर हिल, गौतम नगर और अन्य क्षेत्रों में 5 और 6 फरवरी, 2025 को पूरी तरह से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी.
- एल वार्ड (L Ward- कुर्ला दक्षिण में काजुपाड़ा, सुंदरबाग और महाराष्ट्र कट्टा जैसे क्षेत्रों में 5 फरवरी, 2025 को जल व्यवधान का अनुभव होगा. 6 फरवरी, 2025 को कुर्ला उत्तर क्षेत्रों में जल आपूर्ति बंद कर दी जाएगी.
- जी नॉर्थ वार्ड (G North Ward- धारावी मेन रोड, गणेश मंदिर रोड और एकेजी नगर जैसे क्षेत्रों में 5 फरवरी, 2025 को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा. 6 फरवरी, 2025 को वार्ड के अन्य हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाएगी.
- के ईस्ट वार्ड (K East Ward)- 5 फरवरी, 2025 को मरोल, विहार रोड और अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति काट दी जाएगी. अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में 5 और 6 फरवरी, 2025 दोनों को पानी की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा.
- एच ईस्ट वार्ड (H E Ward)- 5 और 6 फरवरी, 2025 दोनों दिन बांद्रा टर्मिनस और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी
BMC की जल्द से जल्द काम पूरा करने की कोशिश
फिलाहल कम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. बीएमसी की तरह से सुबह 11 बजे से ही काम शुरू हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बीएमसी अपने काम को समय पर पूरा कर लेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

