Mumbai MHADA Lottery 2024: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, रजिस्ट्रेशन के लिए अब बचे हैं सिर्फ 1 दिन का और वक्त, जल्द करें आवेदन

(म्हाडा) मुंबई बोर्ड ने 2030 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है. जिस लॉटरी के लिए पिछले महीने 9 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हैं. ऐसे में मुंबई में जो म्हाडा का घर खरीदने का सपना देख रहा है वह आवेदन कर लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हो सकता है. क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया कल ख़त्म होने वाली हैं.

(Photo Credits ANI)

Mumbai MHADA Lottery 2024 on housing.mhada.gov.in: महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) मुंबई बोर्ड ने 2030 घरों के लिए लॉटरी  निकालने जा रही है. जिस लॉटरी के लिए पिछले महीने 9 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हैं. ऐसे में मुंबई में जो म्हाडा का घर खरीदने का सपना देख रहा है वह आवेदन कर लॉटरी प्रक्रिया में शामि ल हो सकता है. क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया एक  दिन बाद कल 19 सितम्बर को ख़त्म होने वाली हैं.

हालांकि इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 4  सितम्बर को ख़त्म होने वाली थी. लेकिन  म्हाडा के घरों के लिए लोगों का इंटरेस्ट नहीं देखते हुए और आवेदन कम आने पर म्हाडा ने तारीख को एक्सटेंड कर 19 सितम्बर तक कर दिया.  ऐसे में जो म्हाडा का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं. वे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट housing.mhada.gov.in पर जाकर जरूरी दस्तावेज जमाकर आवेदन आकर सकते हैं. यह भी पढ़े: Mumbai MHADA Lottery 2024: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, लॉटरी के लिए ये प्रमुख डाक्यूमेंट्स है जरुरी; housing.mhada.gov.in पर ऐसे जल्द करें आवेदन

जानें कितने देने होंगे पैसे:

Category Annual family income slabs in Mumbai, Nagpur, Pune Annual family income slabs in rest of Maharashtra Carpet area
Economically Weaker Section (EWS) Rs 6 lakh Rs 4.5 lakh 30 sqm
Low Income Group (LIG) Rs 9 lakh Rs 7.5 lakh 60 sqm
Mid Income Group (MIG) Rs 12 lakh Rs 12 lakh 160 sqm
High Income Group (HIG) above Rs 12 lakh above Rs 12 lakh 200 sqm

जानें कब जारीहोगी लॉटरी:

जानें आवेदन के बाद अंतिम सूची कब जारी होगी:

आवेदन के बाद अंतिम सूची 27 सितंबर, 2024 को शाम 6 बजे म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होगी. जिसके बाद कोई भी आपत्ति या दावा 29 सितंबर, 2024 को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची 3 अक्टूबर, 2024 को शाम 6 बजे उसी वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी.

MP, MLA और MLC के लिए भी घर:

म्हाडा ने मुंबई में उपलब्ध 2,030 सस्ते घरों में से 33 घर वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधायकों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इन घरों में मध्यम आय वर्ग, उच्च आय वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए घर शामिल हैं. म्हाडा अधिनियम के अनुसार कुल घरों में से लगभग 2% घर सांसदों और विधायकों के लिए आरक्षित होते हैं. इस तरह मुंबई बोर्ड लॉटरी में कुल 2,030 घरों में से 33 घर सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के लिए आरक्षित किए गए हैं.

इन इलाकों में बनें हैं घर:

म्हाडा बोर्ड मुंबई में जिन 2030 घरों के लिए लॉटरी अगले महीने निकालने जा रही है. वे घर विक्रोली, मलाड, गोरेगांव, पवई ,वडाला, गोरेगांव , बोरिवली इन प्रमुख इलाकों में हैं. जिनके रेट प्राइवेट बिल्डिंग से कहीं कम हैं.

अब तक आये इतने  हजार आवेदन:

फिलहाल म्हाडा का घर खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए बचे अंतिम बचे हुए दिन  में लॉटरी में शामिल होने वाले आवेदकों की संख्या में तेजी देखी गई है. सोमवार यानी 16 सितंबर को केवल 6 घंटे में ही लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए करीब 2700 लोगों ने आवेदन किया है. म्हाडा के अधिकारियों के  अनुसार, सोमवार सुबह 10 बजे तक 87,063 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की थी.  वहीं शाम 5 बजे तक आवेदन करने वालों की संख्या बढ़कर 89,723 तक पहुंच गई है. फिलहाल आवेदन की प्रकिया जारी हैं जो दो दिन तक और चलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड