जरुरी जानकारी

MHADA Pune Lottery 2026: पुणे और पिंपरी-चिंचवड में म्हाडा का घर खरीदने वालों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें न्यू डेट

पुणे और पिंपरी-चिंचवड में म्हाडा के घरों के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिली है. तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन की अंतिम तिथि अब 13 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है.

MHADA Pune Lottery 2026: पुणे और पिंपरी-चिंचवड में म्हाडा का घर खरीदने वालों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें न्यू डेट
(Photo Credits File)

MHADA Pune Lottery 2026:  पुणे गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास बोर्ड (MHADA) ने पुणे, पिंपरी-चिंचवड और पीएमआरडीए (PMRDA) क्षेत्रों में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध घरों के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 13 मई 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. पहले यह प्रक्रिया 4 मई को समाप्त होने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों और आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त करने में हो रही देरी को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

आवेदन की तिथि बढ़ाने का मुख्य कारण

म्हाडा प्रशासन के अनुसार, 'आपले सरकार' वेब पोर्टल पर आए तकनीकी व्यवधानों के कारण आवेदकों को अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) और आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी. इन दस्तावेजों के बिना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं था. नागरिकों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए म्हाडा ने पंजीकरण की अवधि को 13 मई तक विस्तारित करने का फैसला किया है.  यह भी पढ़े:  MHADA Pune Lottery 2025: नए साल से पहले पुणे MHADA लॉटरी के आवेदकों के लिए खुशखबरी! 16 या 17 दिसंबर को 4,186 घरों के लिए होगा ड्रा घोषित

कहां और कैसे करें आवेदन?

इच्छुक नागरिक म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट http://bookmyhome.mhada.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  म्हाडा की तरफ से लिए गए फैसले के  आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू  कर दी गई है.  इस लॉटरी के तहत 20% समावेशी आवास योजना और 15% सामाजिक आवास योजना के अंतर्गत बचे हुए घरों का वितरण किया जाना है.

वर्तमान स्थिति

मार्च 2026 में घोषित इस योजना के तहत मुंबई में लगभग 66% निर्माणाधीन इमारतों के फ्लैट्स शामिल हैं. विशेष रूप से दक्षिण मुंबई के ताड़देव जैसे पॉश इलाकों में भी घर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत उच्च आय वर्ग (HIG) के लिए 6.82 करोड़ रुपये तक रखी गई है. म्हाडा का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराना है, जिसमें अब पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2026 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).