MHADA Mumbai Lottery Results 2024 Draw Date: म्हाडा मुंबई बोर्ड 2030 घरों के लिए कल घोषित करेगा लकी ड्रॉ, housing.mhada.gov.in पर ऐसे देखें नामों की सूची
सपनों की नगरी मुंबई में घर खरीदने का सपना देखने वालों का इंतेजार की घड़ी ख़त्म हुई. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (Mhada) मुंबई बोर्ड कल यानी 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे 2030 घरों के लिए लकी ड्रॉ घोषित करने जा रहा है
MHADA Mumbai Lottery Results 2024 Draw Date: सपनों की नगरी मुंबई में घर खरीदने का सपना देखने वालों का इंतेजार की घड़ी ख़त्म हुई. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (Mhada) मुंबई बोर्ड कल यानी 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे 2030 घरों के लिए लकी ड्रॉ घोषित करने जा रहा है. ऐसे में जो आवेदन मुंबई में म्हाडा के घरों के लिए आवेदन किया है वे म्हाडा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर जाकर अपने परिणाम housing.mhada.gov.in देख सकते हैं. यह भी पढ़े: MHADA Mumbai Lottery 2024 Update: म्हाडा मुंबई बोर्ड के 2,030 घरों के लिए 134,350 आवेदन, करीब 1 लाख 13 हजार आवेदकों ने ही सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किए
कल सुबह 11 बजे घोषित होगी लॉटरी ड्रा
मुंबई मुंबई बोर्ड की तरफ से 2,030 घरों के लिए 8 अक्टूबर ड्रा सुबह 11:00 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र से लॉटरी ड्रा जारी होगी. 2024 लॉटरी ड्रा जारी होने के बाद आवेदक बोर्ड की अधिकारिक साइड के साथ ही बोर्ड के एप पर भी जाकर लॉटरी ड्रा देख सकते हैं.
म्हाडा इससे पहले अंतिम सूची जारी थी. अंतिम सूची के जारी की थी. अंतिम सूची के बाद कल यानी मंगलवार को म्हाडा मुंबई बोर्ड 2,030 घरों के लिए लॉटरी ड्रा घोषित कर देगी
इस साल 134,350 आवेदन म्हाडा को प्राप्त हुए:
महाराष्ट्र हाउसिंग और एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) मुंबई मंडल बोर्ड को इस साल 2,030 घरों के लिए 134,350 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 1,13,811 आवेदकों ने जमानत की राशि भरा है.
म्हाडा के कुल घर:
- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) : 359
- LIG (निम्न आय वर्ग) : 627
- MIG (मध्यम आय वर्ग) : 768
- HIG (उच्च आय वर्ग) : 276
म्हाडा के अन्य डिटेल्स:
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 9 अगस्त 2024
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2024, 3 PM
- ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2024, 11:59 PM
- RTGS/NEFT की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2024, 11:59 PM
- मसौदा सूची: 27 सितंबर 2024, 6 PM
- आपत्तियाँ और ऑनलाइन दावे किए जा सकते हैं तब तक: 29 सितंबर 2024, 12 noon
- अंतिम सूची: 3 अक्टूबर 2024, 6 PM
- म्हाडा लॉटरी 2024 मुंबई लकी ड्रॉ: 8 अक्टूबर 2024, 10 AM
- म्हाडा लॉटरी 2024 मुंबई रिफंड: 9 अक्टूबर 2024
इन इलाकों में बनें हैं घर:म्हाडा जिन 2030 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है. वे घर मुंबई के पहाड़ी गोरेगांव, एंटॉप हिल - वडाला, कोपरी पवई, कन्नमवार नगर - विक्रोली, शिवधाम कॉम्प्लेक्स - मालाड, इलाकों में स्थित हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

