MHADA Konkan Lottery 2024: महाराष्ट्र में म्हाडा कोकण बोर्ड के 12,626 घरों के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख, अभी भी हैं समय, जल्द करें एप्लिकेशन

महाराष्ट्र में म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा कोकण क्षेत्र में 12,626 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है. ऐसे में मुंबई से बाहर म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका हैं. यदि वे मुंबई से बाहर नवी मुंबई, ठाणे. पालघर में घर खरीदना चाहते है तो लॉटरी में शामिल होने को लेकर आवेदन कर सकते हैं

(Photo Credits File)

MHADA Konkan Lottery 2024:   महाराष्ट्र में म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा कोकण क्षेत्र में 12,626 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है. ऐसे में  मुंबई से बाहर  म्हाडा का घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका हैं. यदि वे मुंबई से बाहर नवी मुंबई, ठाणे. पालघर में घर खरीदना चाहते है तो लॉटरी में शामिल होने को लेकर आवेदन कर सकते हैं. क्योंकि आवेदन की आज आखरी तारीख हैं. आज रात 11;59 बजे आवेदन को लेना बंद कर दिया जायेगा.

महाराष्ट्र में म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा इन घरों के लिए 11 अक्टूबर से आवेदन शुरू हैं. अब तक हजारों की संख्या में आवेदन आ चुके हैं. ऐसे में जो लोग मुंबई से बाहर म्हाडा का घर खरीदने की इच्छा रहते हैं. वे म्हाडा बोर्ड के अधिकारी वेबसाइड पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2024: महाराष्ट्र में म्हाडा कोकण बोर्ड के 12,626 घरों के लिए 21 जनवरी 2025 को लकी ड्रॉ, जानें कब जारी होगी अंतिम सूची

ऐसे करें आवेदन

म्हाडा कोकण बोर्ड द्वारा घर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया के बाद, फार्म की जांच की जाएगी और एक अंतिम सूची जारी की जाएगी. इस सूची में उन आवेदकों के नाम होंगे, जो लकी ड्रा में चयनित होंगे,लकी ड्रा के परिणाम 21 जनवरी 2025 को घोषित होंगे, और इसके बाद उम्मीदवार यह जान पाएंगे कि उनके नाम ड्रा में आए हैं या नहीं। इस प्रक्रिया के जरिए चयनित लोग अपने सपने का घर पाने में सफल होंगे,

घरों की स्थिति

लॉटरी के बाद जो घर लोगों को मिलेंगे वे यह घर ठाणे, कल्याण, टिटवाला, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधदुर्ग और मालवण जैसे स्थानों में बने हैं.

Share Now

\