MHADA Konkan Lottery 2025: मुंबई से बाहर घर खरीदने का सुनहरा मौका, 5000 से ज्यादा घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तारीख और एप्लीकेशन से जुड़ी अन्य डिटेल्स
पात्रता सूची के बाद 1 सितंबर 2025 को अंतिम पात्र सूची प्रकाशित की जाएगी. जिसके बाद लकी ड्रॉ का आयोजन 3 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे, ठाणे स्थित डॉ. काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह में किया जाएगा.
MHADA Konkan Lottery 2025: महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्रविकास प्राधिकरण (MHADA) के कोकण गृहनिर्माण मंडल ने मुंबई से बाहर ठाणे जिला, पालघर जिले के वसई क्षेत्र और अन्य स्थानों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है. म्हाडा इन स्थानों के लिए कुल 5,285 घरों की लॉटरी निकालने जा रही है. इसके अलावा सिंधुदुर्ग जिले के ओरोस और कुलगांव-बदलापूर क्षेत्रों में कुल 77 प्लॉट्स की बिक्री के लिए भी लॉटरी निकाली जाएगी.
housing.mhada.gov.i करें आवेदन
इन घरों और प्लॉट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार MHADA की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2025: मुंबई से सटे ठाणे, पालघर समेत इन जिलों में म्हाडा का फ़्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, कोकण मंडल की 5,285 घरों के लिए लॉटरी; जानें आवेदन से जुड़ी अहम बातें
यह योजना कुल 5 श्रेणियों में विभाजित है
-
20% सर्वसमावेशक योजना – 565 घर
-
15% एकात्मिक शहर गृहनिर्माण योजना – 3,002 घर
-
म्हाडा कोकण मंडल योजना (विखरे हुए घर) – 1,677 घर
-
50% परवडणीय घर योजना – 41 घर
-
भूखंड विक्री योजना – 77 भूखंड
आवेदन की अंतिम तारीख 13 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. आवेदन के बाद 21 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे प्रारंभिक पात्रता सूची MHADA की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.दावे और आपत्तियाँ 25 अगस्त 2025 तक दर्ज की जा सकेंगी.
1 सितंबर 2025 को अंतिम पात्र सूची होगी जारी
पात्रता सूची के बाद 1 सितंबर 2025 को अंतिम पात्र सूची प्रकाशित की जाएगी. जिसके बाद लकी ड्रॉ का आयोजन 3 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे, ठाणे स्थित डॉ. काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह में किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह IHLMS 2.0 नामक कंप्यूटर प्रणाली द्वारा संचालित की जाएगी, जो Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है. वेबसाईट पर मार्गदर्शिका, वीडियो, हेल्प फाइल और सहायता केंद्रों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है
कोकण मंडल की अपील
कोकण मंडल की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों और मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न आए.
आवेदकों ऐसे मिलेगी लॉटरी की जानकारी
लॉटरी का परिणाम आवेदकों को SMS, ईमेल और मोबाइल ऐप के माध्यम से तत्काल प्राप्त होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

