Maharashtra SIR Deadline: महाराष्ट्र में SIR की दूसरी बार तारीख बढ़ने के बाद अब इतने दिन और बाकी, जल्द पूरी करें प्रक्रिया

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्य को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने नागरिकों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया की अंतिम तिथि को दूसरी बार बढ़ाते हुए अब इसे 17 अगस्त 2026 तय कर दिया है.

(Photo Credits File0

Maharashtra SIR Deadline:  महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्य को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने नागरिकों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया की अंतिम तिथि को दूसरी बार बढ़ाते हुए अब इसे 17 अगस्त 2026 तय कर दिया है.

इससे पहले, घर-घर जाकर सत्यापन (Verification) की समयसीमा 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है. भारी बारिश और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते यह विस्तार दिया गया है.  यह भी पढ़े:  Maharashtra SIR Deadline Extended: महाराष्ट्र SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें नई डेडलाइन और आवेदन का पूरा तरीका

संशोधित कार्यक्रम और मुख्य तारीखें

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार पूरी प्रक्रिया में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

क्यों बढ़ानी पड़ी अंतिम तिथि?

राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर मुंबई और कोंकण क्षेत्र में हुई भारी वर्षा तथा आषाढ़ी वारी यात्रा जैसे प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण बीएलओ (BLO) का काम प्रभावित हुआ था. इसके अलावा राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों ने भी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था.

आंकड़ों के अनुसार, मुंबई और ठाणे जैसे शहरी क्षेत्रों में सत्यापन प्रतिशत अन्य जिलों की तुलना में धीमा चल रहा था, जिसके चलते आयोग ने यह दूसरा विस्तार दिया है.

ऑनलाइन प्रक्रिया भी उपलब्ध

नागरिक अपने मोबाइल के जरिए ECINet ऐप या आधिकारिक वोटर सर्विस पोर्टल (electors.eci.gov.in) पर जाकर भी स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों की प्रविष्टियों का ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं.

निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 17 अगस्त से पूर्व अपने बीएलओ को आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं या ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें ताकि प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम सही ढंग से शामिल हो सके

Share Now