Ladki Bahin Yojana 16th Installment Update: महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहन’ योजना की 16वीं क़िस्त आज हो सकती है जारी? ऐसे चेक करें बैलेंस
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से हर महीने दी जाने वाली ‘लाडकी बहन’ योजना की राशि को लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है. महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि सरकार अक्टूबर महीने की क़िस्त कब जारी करेगी. खबरों की माने तो इस हफ्ते लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है.
Ladki Bahin Yojana 16th Installment Update: महाराष्ट्र सरकार की तरफ से हर महीने दी जाने वाली ‘लाडकी बहन’ योजना की राशि को लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई है. महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं कि सरकार अक्टूबर महीने की क़िस्त कब जारी करेगी. खबरों की माने तो इस हफ्ते लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है.
पिछले महीने कब जारी हुए थे
पिछले महीने, यानी सितंबर महीने की क़िस्त 10 अक्टूबर से पहले ही जारी हुई थी. इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी अक्टूबर महीने की क़िस्त 10 तारीख से पहले जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में ‘लाडकी बहन’ योजना की 16 वीं क़िस्त कब होगी जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
ऐसे चेक करें बैलेंस
लाभार्थी अपने खाते में क़िस्त का बैलेंस निम्न तरीकों से चेक कर सकते हैं:
-
ATM के माध्यम से
-
कस्टमर केयर के जरिए
-
‘लाडकी बहन’ योजना की आधिकारिक वेबसाइट से
-
बैंक जाकर सीधे
- हालांकि बैंलेस चेक करने के और कई मध्य है. जिसके जरिए खाते में पैसे आया है या नहीं चेक कर सकते हैं
eKYC को लेकर सरकार की ख़ास अपील
महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहन योजना के लाभार्थियों से अपने eKYC पूरा करने की अपील की है. 18 नवंबर तक जिन महिलाओं ने eKYC नहीं कराया है, उन्हें अंतिम तिथि से पहले इसे पूरा करना होगा, ताकि उन्हें 16वीं क़िस्त का लाभ मिल सके.
लाडकी बहन योजना क्या है?
‘लाडकी बहन योजना’ महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाते हैं. अब तक 15 क़िस्तें लाभार्थियों के खाते में पहुँच चुकी हैं, 16वीं क़िस्त के पैसे के लिए लाभार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

