ISRO में वैज्ञानिक और इंजीनियर पद के लिए वेकेंसी, isro.gov.in पर ऑनलाइन करें अप्लाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैज्ञानिक / इंजीनियर पद की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैज्ञानिक / इंजीनियर पद की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पद, योग्यता, वेतनमान समेत सभी जरूरी जानकारियों के लिए यह खबर अंत तक पढ़े.
अधिकारिक नोटीफिकेशन के मुताबिक 21 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है. इसरो 12 जनवरी 2020 को वैज्ञानिक / इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगी.
इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष (14 अक्टूबर 2019 तक) से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को क्रमशः 40 वर्ष और 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में BE / B.Tech या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए जिसमें कुल न्यूनतम 65% अंक या CGPA 6.84 / 10 होना जरुरी है. चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम मूल वेतन 56100 रुपये प्रति माह के साथ नियुक्त किया जाएगा.
यह भी पढ़े- रिजर्व बैंक में ग्रेड-B पदों के लिए निकली वेकेंसी, सैलरी- 75 हजार रुपये प्रतिमाह
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये बतौर शुल्क देना पड़ेगा. हालांकि महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), भूतपूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और बेंचमार्क डिसएबिलिटी (पीडब्लूडीडी) के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा. इससे संबंधित और अधिक जानकारी इसरो की अधिकारिक वेबसाइट (isro.gov.in) से प्राप्त कर सकते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

