जरुरी जानकारी

Indigo Sale: 12 लाख लोगों को मिलेंगे सस्ते टिकट, 57 शहरों में कर सकेंगे सफर

SBI के क्रेडिट कार्ड से कम से कम 3000 रुपये तक का टिकट खरीदने पर लोगों को 5 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 500 रुपये) का भी फायदा मिल सकता है. इंडिगो अंतरराष्ट्रीय रूट पर भी डिस्काउंट दे रहा है.

Indigo Sale: 12 लाख लोगों को मिलेंगे सस्ते टिकट, 57 शहरों में कर सकेंगे सफर
इंडिगो विमान (Photo Credit-Facebook)

निजी विमानन कंपनी इंडिगो अपनी 12वीं एनिवर्सरी पर यात्रियों के लिए बेहद ख़ास ऑफर लेकर आया है. इंडिगो ने 12 लाख टिकट सस्ते दामों पर देने जा रहा है और इसकी शुरुआत आज (10 जुलाई) से हो चुकी है. इस सेल के तहत फ्लाइट के टिकट 1212 रुपए से शुरू हो रहे हैं. यस सेल 10 जुलाई से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगा. इस मौके पर खरीदे गए टिकटों पर 25 जुलाई 2018 से 30 मार्च 2019 के बीच यात्रा की जा सकती है.

वहीं, SBI के क्रेडिट कार्ड से कम से कम 3000 रुपये तक का टिकट खरीदने पर लोगों को 5 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 500 रुपये) का भी फायदा मिल सकता है. इंडिगो अंतरराष्ट्रीय रूट पर भी डिस्काउंट दे रहा है.

विमानन कंपनी के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर विलियम बॉल्टर ने कहा कि 4 अगस्त को इंडिगो एयरलाइन को 12 साल की होने जा रहे है. इस मौके को यादगार बनाने के लिए हम स्पेशल किराए के तहत 57 शहरों के लिए 12 लाख सीटें ऑफर कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मेगा सेल की शुरुआत आज हो रही है जो जुलाई 2013 तक चलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).