Indian Railways Tatkal Ticket: रेलवे का 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, OTP और आधार सत्यापन होगा अनिवार्य

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम जारी किए हैं. 1 अगस्त से आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट, ऐप और रेलवे काउंटरों पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए ओटीपी और आधार सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है.

भारतीय रेल (Photo Credits: File Image)

Indian Railways Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकने और आम यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमों में बड़ा बदलाव किया है. 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में अतिरिक्त सुरक्षा और सत्यापन की परत जोड़ी गई है.  यह भी पढ़े:  Rule Change 1 August: LPG, तत्काल टिकट से लेकर टैक्स तक, 1 अगस्त से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम; जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

नए नियमों के अनुसार, आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार सत्यापन और ओटीपी (OTP) आधारित पुष्टि अनिवार्य कर दी गई है.

ऑनलाइन और काउंटर दोनों जगह लागू होंगे नए नियम

रेलवे द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के तहत ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.

यही व्यवस्था रेलवे आरक्षण काउंटरों (PRS) पर भी लागू होगी. काउंटर पर टिकट बनवाते समय यात्रियों को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार विवरण देना होगा, जिस पर प्राप्त ओटीपी के सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा.

एजेंट बुकिंग और काउंटर टोकन व्यवस्था में बदलाव

दलालों और अनधिकृत एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने तत्काल बुकिंग विंडो की शुरुआत में अधिकृत एजेंटों की बुकिंग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इससे शुरुआती समय में आम यात्रियों को सीधे टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

आरक्षण काउंटरों पर भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए टोकन वितरण के समय में भी संशोधन किया गया है:

पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य

काउंटर से तत्काल टिकट प्राप्त करने वाले यात्रियों को कोई वैध सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाना अनिवार्य होगा. फॉर्म में भरा गया विवरण पहचान पत्र से मेल खाना जरूरी है.

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे 1 अगस्त से पहले अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आधार विवरण अपडेट और सत्यापित कर लें, ताकि तत्काल बुकिंग के दौरान किसी भी तकनीकी परेशानी या देरी से बचा जा सके.

Share Now