जरुरी जानकारी

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई वालों के जरूरी सूचना! सेंट्रल रेलवे का 63 घंटे का मेगा ब्लॉक, लोकल ट्रेनों में यात्रा करने से बचें!

मुंबई के सेंट्रल रेलवे पर 30 मई की रात से 63 घंटे का मेगा ब्लॉक लगाया जा रहा है, जिससे लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं पर भारी असर पड़ेगा.

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई वालों के जरूरी सूचना! सेंट्रल रेलवे का 63 घंटे का मेगा ब्लॉक, लोकल ट्रेनों में यात्रा करने से बचें!
Credit- Twitter X

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई के सेंट्रल रेलवे पर 30 मई की रात से 63 घंटे का मेगा ब्लॉक लगाया जा रहा है, जिससे लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं पर भारी असर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अगर जरूरी न हो तो लोकल ट्रेनों में यात्रा करने से बचें. 2 जून की दोपहर 3:30 बजे से सेवाएं सामान्य हो जाएंगी.

इस मेगा ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) और ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों का विस्तार और चौड़ीकरण किया जाएगा. मुंबई डिवीजन के सेंट्रल रेलवे के डिवीजनल रेलवे मैनेजर, राजनीश गोयल ने बताया, "मेगा ब्लॉक के दौरान, ठाणे में प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 का विस्तार और CST में प्लेटफार्म नंबर 10 और 11 का विस्तार किया जाएगा. प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ाने के बाद, फुट ओवर ब्रिज के लिए एस्केलेटर या चौड़ी सीढ़ियों जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी."

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, स्वप्निल नीला ने बताया कि इस दौरान मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर कुल 72 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 956 उपनगरीय ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी. उन्होंने आगे कहा, "हम सभी संस्थानों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने या किसी अन्य संभावित तरीके से काम करने की अनुमति दें, ताकि इन दिनों यात्रियों की संख्या कम हो सके. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) से अतिरिक्त बसें चलाने का अनुरोध किया है."

930 लोकल ट्रेनें रद्द 

सेंट्रल रेलवे के अनुसार, मेगा ब्लॉक के दौरान कुल 930 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी. 31 मई को 161 ट्रेनें, 1 जून को 534 ट्रेनें और 2 जून को 235 ट्रेनें रद्द की जाएंगी. यह मेगा ब्लॉक मुंबई के यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए अगर आपकी यात्रा जरूरी न हो तो इस दौरान लोकल ट्रेनों में यात्रा करने से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).