Indian Consulate In San Francisco Attacked: सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर फिर हमला
गहरे रंग के कपड़े पहने दो लोग 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के गेट तक आए, और ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी इसके पहले मार्च में भी यहीं हमला किया गया था
वाशिंगटन, 4 जुलाई: गहरे रंग के कपड़े पहने दो लोग 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के गेट तक आए, और ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी इसके पहले मार्च में भी यहीं हमला किया गया था हालांकि आग फैलने से पहले ही अग्निशमन विभाग ने उस पर काबू पा लिया घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, क्योंकि उस समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को स्थानीय स्तर पर सैन फ्रांसिस्को के अधिकारियों, कैलिफ़ोर्निया सरकार और राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के समक्ष उठाया. यह भी पढ़े: Video: खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में लगाई आग, अमेरिका ने बताया अपराध
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में कहा, "अमेरिका शनिवार (1 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है उन्होंने कहा, अमेरिका में राजनयिक सुविधाओं या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ बर्बरता या हिंसा अपराध है भारतीय अधिकारियों ने इस घटना को अमेरिकी अधिकारियों, विशेष रूप से एफबीआई के समक्ष उठाया है, जो पहले से ही मार्च में हुए हमले की जांच कर रही है.
खालिस्तानी अलगाववादियों ने मार्च में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी इस प्रकार नवीनतम घटना को यूएस में भारतीय संस्थानों पर हमलो की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है और चिंता है कि अगला निशाना राजनयिकों को बनाया जा सकता है हमलावरों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसे बाद में कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा देखे जाने के डर से हटा दिया गया बाद में एक स्थानीय सामुदायिक टीवी चैनल पर एक वीडियो पोस्ट सामने आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

