EPFO ने UAN एक्टिवेट करने की बढ़ाई समय सीमा, इन खाताधारकों को दो काम करने पर मिलेंगे ‘15000 रुपये’!

EPFO News: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से 21 फरवरी 2025 को एक सर्कुलर जारी किया गया है. इसके मुताबिक, यूएएन को सक्रिय करने और आधार को बैंक खाते से जोड़ने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है.

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अगर आप एम्प्लॉयमेंट-लिंक्ड इंसेंटिव फंड (ELI) स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको अपना यूएएन (UAN) एक्टिवेट करना जरूरी है. इसके अलावा आपको अपने बैंक खाते को अपने आधार नंबर से लिंक करना जरुरी होगा. इस प्रक्रिया को 15 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है. केंद्र सरकार ईएलआई योजना के माध्यम से पहली बार नौकरी पाने वालों को 15,000 रुपये की इंसेंटिव राशि प्रदान करेगी.

15 मार्च तक  बढ़ाई समय सीमा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से 21 फरवरी 2025 को एक सर्कुलर जारी किया गया है. इसके मुताबिक, यूएएन को सक्रिय करने और आधार को बैंक खाते से जोड़ने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है.

EPFO की ओर से हर खाताधारक को UAN नंबर दिया जाता है. यह नंबर 12 अंकों का होता है. जब कर्मचारी अपने करियर के दौरान विभिन्न कंपनियों में काम करते हैं, तो उन्हें अपने पीएफ (PF) खाते को मैनेज करने के लिए UAN नंबर दिया जाता है. UAN नंबर आपकी पहली नौकरी से लेकर आगे की सारी नौकरियों या रिटायरमेंट तक एक ही रहता है.

कैसे करें अपना UAN ऐक्टिवेशन?

रेकॉर्डतोड़ क्लेम सेटल

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रेकॉर्डतोड़ क्लेम सेटल कर पाने का श्रेय EPFO में लाए गए बदलावों को दिया था. उन्होंने बताया था कि सगंठन ने FY25 में 2,05,932.49 करोड़ रुपय की कीमत के 5.08 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं, जो उसके इतिहास में सबसे ज्यादा है.

 

 

Share Now

\